Advertisement

आसमान में चंद्रमा के साथ दिखा शुक्र ग्रह, अद्भुत नजारे को देख लोग हुए हैरान

Share
Advertisement

दूर आसमान पर चमकते जिस चांद की चमक को देख आप उसे निहारते रहते हैं बीते कल उस चांद की खूबसूरती अद्भुत रही थी। वाराणसी में शुक्रवार की शाम को चैत्र शुक्ल तृतीया के चांद की खूबसूरती देखकर हर कोई भावविभोर हो रहा था। वाराणसी प्रयागराज समेत देश के कई क्षेत्रों में चांद के नीचे चमकता तारा नजर आया। जब लोग रमजान की शाम चांद को निहारने के लिए आसमान को ताकने लगे तो इस अद्भुत दृश्य पर से किसी का नजरें हटाने का मन नहीं था। असल में चांद के नीचे दिख रही ये तेज चमक शुक्र ग्रह था। जिसे जानकर लोगों के मन में दूसरे ग्रह को देखने की इच्छा बढ़ गई।

Advertisement

अर्धचंद्रमा के साथ दिख रही शुक्र की चमक को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। रमजान की पहली शाम को दिखे नजारे को मुस्लिमों ने खुदा की कुदरत बताया। उनका कहना था कि रमजान की शुरुआत में ऐसा नजारा देश की लिए खुशी का पैगाम लाएगा। वहीं नवरात्र के कारण इस चांद की व्याख्या देवी से जोड़कर की गई। बता दें कि शुक्रवार को संयोग से नवरात्र के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा का दिन था। कुछ लोगों ने इसे देवी चंद्रघंटा का रूप बताया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लंबी बहस छिड़ गई। शुक्र की चमक के साथ अर्धचंद्रमा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था वीनस

वहीं इस खगोलीय घटना को लेकर बताया जा रहा है कि परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम को पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ नजर आ रहा है। चंद्रमा के ठीक नीचे सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र को देख हर कोई दंग रह गया। इस घटना को लेकर जानकारों की मानें तो वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था और यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। इसके साथ ही चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन को 15.6 अरब डॉलर का IMF ऋण मिल सकता है, जो पहला है युद्धरत राष्ट्र के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *