Advertisement

दिल्ली CM केजरीवाल ने लुधियाना में उद्योगपतियों से की चर्चा, कहा- ‘पंजाब में हो रहा इंडस्ट्री का विकास..’

Share
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब दौरे पर हैं। सीएम केजरीवाल ने आज यानी शुक्रवार (15 सितंबर) को पंजाब के लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को होटल रैडिसन ब्लू में शुक्रवार को सरकार व उद्यमियों की मिलनी कार्यक्रम में सीएम मान की खुल कर तारीफ की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कड़े प्रयासों के कारण पंजाब में आज इंडस्ट्री का विकास हो रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए की गई कड़ी मेहनत का परिणाम है। भगवंत मान सरकार को एक ऐसी व्यवस्था विरासत में मिली थी, जब राज्य से उद्योग दूसरे राज्यों में भाग रहे थे। उद्योग पिछली सरकारों के कार्यकाल में राज्य में व्याप्त लूटपाट व्यवस्था से तंग आ चुके थे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को अच्छी कानून व्यवस्था के साथ-साथ औद्योगिक अनुकूल माहौल प्रदान करके उनका विश्वास बहाल किया है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पूरे भारत में केवल पंजाबी ही औद्योगिक क्षेत्र में चीन के एकाधिकार को तोड़ सकते हैं। पंजाबी उद्योगों को किसी अन्य राज्य के उद्योग से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है बल्कि औद्योगिक विकास में चीन को हराने के प्रयास करने हैं। यह समय की मांग है। इसके लिए पंजाब सरकार हर तरह का लॉजिस्टिक समर्थन देगी।

उन्होंने कहा कि यह बातचीत वोट पाने के लिए नहीं है बल्कि यह आश्वस्त करने के लिए है कि हम उद्योग जगत के साथ हैं। अब इस मिलनी का उद्देश्य राज्य के स्थानीय उद्योग को 10 गुना विस्तार देना है। राज्य सरकार के समर्थन के साथ उद्योगपतियों के दृष्टिकोण और विचारों से राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि आज हमें ये तय करना है कि पंजाब की इंडस्ट्री को सिर्फ़ बचाना है या चाइना की इंडस्ट्री को हराना है। चाइना को पंजाबी इंडस्ट्री ही हरा सकती है। हम पंजाब की इंडस्ट्री को उस स्केल पर ले जाना चाहते हैं जब चाइना को मात दे सकें। उन्होंने सीएम मान की तारीफ करते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री पीआर के लिए हेलीकॉप्टर में बैठकर बाढ़ ग्रस्त का दौरा करते थे। लेकिन भगवंत मान ने ख़ुद बाढ़ के पानी में उतर कर लोगों को रेस्क्यू किया। पंजाब के लोगों के ऐसा मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा था।

ये भी पढ़ें: पंजाब दौरे पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, आज स्कूल ऑफ एमिनेंस का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *