Advertisement

आस्था के उल्लास में जहरीली शराब ने घोला ‘जहर’, छह की मौत

Poisonous Liquor

Poisonous Liquor

Share
Advertisement

Poisonous Liquor: घरों में आस्था का उल्लास चरम पर था। छठ महापर्व की तैयारियां हो रहीं थीं लेकिन इसी बीच जहरीली शराब ने परिवारों की खुशियों में जहर घोल दिया। इसे पीने से छह लोगों ने अपनी जान गंवाई। अब घरों में मातम है। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना सीतामढ़ी जिले की है।

Advertisement

Poisonous Liquor: सीतमढ़ी जिले की घटना, एक साथ पीने गए थे शराब

सीतामढ़ी में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि गुरुवार शाम को सभी ने एक साथ शराब पी थी। शुक्रवार सुबह सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान एक-एक कर सभी की मौत हो गई। 3 मौतें शुक्रवार को और 3 शनिवार को हुई हैं। ये मौतें 3 गांवों में हुई हैं। इधर, एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि 3 लोगों की मौत हुई है। मामला संदिग्ध है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Poisonous Liquor: तीन ने शुक्रवार को तो तीन ने शनिवार को तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात 3 लोगों की मौत हुई थी। जिनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। बाकी तीन की मौत शनिवार सुबह हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि तीन लोगों की मौत हुई है। जहरीली शराब से मौत की ख़बर के बाद एसपी के साथ बाजपट्टी थाना, पुपरी एसडीपीओ समेत अन्य पुलिस बल कैंप कर रहे हैं।

Poisonous Liquor: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में चल रहा था इलाज

गांव वालों ने बताया कि गुरुवार शाम सभी महुआईन में एक साथ शराब पीने गए थे। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा था। इस घटना में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के सोलमन टोला के रामबाबू रॉय, बिक्रम कुमार, नरहा कला के महेश रॉय, अवधेश रॉय, बाबू नरहर गांव के संतोष महतो और रौशन कुमार की मौत हुई है।

रिपोर्टः सरोज कुमार गुप्ता, संवाददाता, सीतामढ़ी, बिहार

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने धोए आदिवासी महिला के पैर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *