Advertisement

नहीं रहे पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक

Share
Advertisement

पंजाब के पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह (74) का बुधवार रात कुरूक्षेत्र के एक अस्पताल में निधन हो गया। कौर सिंह डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे और दो दिन पहले उन्हें उपचार के लिए पटियाला और उसके बाद कुरूक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज संगरूर के गांव खनाल खुर्द में किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कौर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। 

Advertisement

मान ने ट्वीट किया , ओलंपियन बॉक्सर पदम श्री कौर सिंह जी… संगरूर के गाँव खनाल खुर्द ने एशियन गेम्स में भारत का दबदबा कायम रखा और देश को स्वर्ण पदक जीता… कौर सिंह आज हमें छोड़ कर चले गए… ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ सहानुभूति। 

ये भी पढ़ें: Punjab: प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में इस तारीख को सरकारी छुट्टी का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *