Advertisement

Mizoram: मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बने ZPM नेता लालदुहोमा, गर्वनर हरिबाबू ने दिलाई शपथ

Share
Advertisement

Mizoram: मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) ने शानदार जीत दर्ज की है। विधानसभा की 40 में 27 सीटों पर ZPM ने जीत हासिल कर एमएनएफ और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था।  जोरम पीपल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा (Lalduhoma) ने शुक्रवार यानी आज, 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें बुधवार को उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश कर दिया था।

Advertisement

कौन है पूर्व IPS लालदुहोमा

मिजोरम में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी जेडपीएम के अध्यक्ष लालदुहोमा मिजोरम के एक पूर्व आईपीएस (IPS)अधिकारी हैं। एक स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, 1972 से 1977 तक लालदुहोमा (Lalduhoma) ने मिजोरम के मुख्यमंत्री के प्रधान सहायक के तौर पर काम किया था। अपनी स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा दी। 1977 में आईपीएस बनने के बाद उन्होंने गोवा में एक स्क्वाड लीडर के तौर पर काम किया। तैनाती के दौरान उन्होंने तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी के तौर पर उनकी उपलब्धियां सामाचार पत्रों की सुर्खियां बनने लगी थीं।

ये भी पढ़ें:Cyclone Michaung: मिचौंग की तबाही से चेन्नई में आज भी स्कूल कॉलेज बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *