Advertisement

नेहरू ने मेरे पिता को भेजा था जेल, फिर भी मैं उन्हें नहीं देता गाली : फारूक अब्दुल्ला

Share
Advertisement

New Delhi : अमित शाह ने संसद में बोलते हुए कश्मीर की समस्याओं के लिए पंडित नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिग्गज नेता फारूक अब्दुल्ला ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मेरे पिता शेख अब्दुल्ला को जवाहरलाल नेहरू ने जेल में डाल दिया था। फिर भी मैं उन्हें गाली नहीं दूंगा। क्योंकि, नेहरू के कारण ही कश्मीर आज भारत का हिस्सा है।

Advertisement

अमित शाह ने क्या बयान दिया था?

सनद रहे कि अब्दुल्ला का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कश्मीर मामले पर उठाए गए गलत कदमों के लिए नेहरू को दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद आया है। जिसमें अमित शाह ने संसद में कहा था कि नेहरू की सबसे बड़ी गलती यह थी कि जब भारतीय सेना जीत रही थी, तो युद्धविराम की घोषणा की गई और पीओके अस्तित्व में आया। अगर संघर्षविराम में तीन दिन की देरी होती तो पीओके भारत का हिस्सा होता। दूसरी गलती हमारे मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना था।

फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा नेहरू को कलंकित करना चाहती हैं। क्या उन्होंने 17 वर्षों में कुछ नहीं किया? अगर नेहरू न होते तो कश्मीर भारत का हिस्सा न होता। मैं आपको स्पष्ट रूप से बता दूं कि कश्मीर कभी भी भारत का हिस्सा नहीं होता। पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल देश है, और हम पाकिस्तान जाते। यह नेहरू ही थे जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि यह भारत के साथ रहे, भाजपा वाले यह भूल जाते हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि नेहरू ने हमारे लिए जो किया है, उसे यह देश कभी नहीं भूल सकता।

यह भी पढ़ें – रोहतासः क्वार्टर खाली कराने पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *