Advertisement

Breaking News: मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मिले दो बच्चों के शव, गाड़ी में दम घुटने से हुई मौत

lost kid found dead in car in mumbai
Share
Advertisement

Mumbai News: मुंबई से दिल को झकझोर कर रख देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, वीरवार (25 अप्रैल) सुबह एंटॉप हिल इलाके में 2 मासूमों के शव मिले हैं। ये दो बच्चे लापता (Mumbai News) चल रहे थे। दोनों के शव एक कार में पाए गए हैं। बता दें कि बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक एक मासूम की उम्र 5 साल थी और एक की 7 साल।

Advertisement

Mumbai News: दम घुटने से हुई मौत

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने अंजाने में खेलते वक्त खुद को कार में बंद कर लिया था। इसी वजह से दोनों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई है। पुलिस ने एडीआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। फिलहार पुलिस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है।

लापता चल रहे थे बच्चे

जानकारी के मुताबिक दोनों दोपहर को डेढ़ दो बजे घर से बाहर खेल रहे थे, लेकिन जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो घरवालों ने उन्हें खोजना शुरू किया। हालांकि, तब भी जब वो बच्चों को नहीं ढूंढ पाए तो पुलिस स्टेशन में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को काफी देर तक ढूंढा। छानबीन के दौरान पुलिस को घर के पास ही एक पुरानी पार्क की हुई गाड़ी मिली। पुलिस ने गाड़ी में देखा तो दोनों गाड़ी में बेसुध पड़े थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों को म-त घोषित कर दिया गया।

ख़बर पर अपडेट जारी है…

ये भी पढ़ें- Delhi News: आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *