Advertisement

Karnatak News:  घोर कलयुग! अपने ही बेटे की कातिल बन बैठी मां , पढ़ें पूरी ख़बर

Karnatak News:  घोर कलयुग! अपने ही बेटे की कातिल बन बैठी मां , पढ़ें पूरी ख़बर

Karnatak News:  घोर कलयुग! अपने ही बेटे की कातिल बन बैठी मां , पढ़ें पूरी ख़बर

Share
Advertisement

Karnatak News:  कर्नाटक  से दिल को दहलाने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां पर मां ही अपने बेटे की कातिल बन बैठी है। बता दें,  पुलिस ने एक 39 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम सुचाना सेठ नाम है। इस महिला पर आरोप है कि उसने अपने 4 साल के बेटे की गोवा में बेरहमी से हत्या की है। वहीं ये महिला बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप की सीईओ बताई जा रही है। इस महिला को पुलिस ने उसे चित्रदुर्ग से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वो बेटे के शव को बैग में पैक करके टैक्सी से बेंगलुरु जा रही थी।

Advertisement

होटल में किया हत्या

सूत्रों के मुताबिक, सुचाना सेठ ने अपने बेटे के साथ 6 जनवरी को उत्तरी गोवा के सिंक्वेरिम में होटल में चेक इन किया था। ये मामला तब सामने आया जब होटल के स्टाफ ने रूम की साफ सफाई की। और स्टाफ ने चादरों पर खून के धब्बे देखे जिसके बाद होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दी।

इस तरह से सामने आया पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुचाना सेठ ने किसी धारदार हथियार से अपने बेटे की हत्या की। और अपराध को अंजाम देने के बाद उसने होटल मैनेजमेंट से बेंगलुरु वापस जाने के लिए टैक्सी बुक करने के लिए कहा। महिला ने होटल स्टाफ से इस बात पर जोर दिया कि वो सड़क के रास्ते से ही बेंगलुरु जाएगी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि वो अकेले ही होटल से बाहर निकली थी।

आरोपी महिला की हुई गिरफ्तारी

फिलहाल कलंगुट पुलिस की एक टीम महिला को हिरासत में लेने के लिए कर्नाटक रवाना हो गई है। इसके बाद इससे पूछताछ की जाएगी। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि इस महिला ने अपने बेटे का कत्ल क्यों किया।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/dehradun-chlorine-gas-leakage-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *