Advertisement

Himachal Politics: विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर लगाया बीफ खाने का आरोप, कंगना ने खुद को हिंदू बताते हुए दिया यह करारा जवाब

vikaramaditya singh blames kangana for eating beef
Share
Advertisement

Himachal Politics: हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन उनके नाम की घोषणा होने के बाद से ही हिमाचल की सियासत गरमा गई है। कंगना पर कांग्रेस कई तरह के आरोप लगा रही है। कंगना पर पिछली साल आई आपदा के समय मंडी के लोगों का हाल न पूछने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस के मंत्री और राजा वीरभद्र सिंह के बेचे विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर एक बड़ा आरोप लगाया। जिसका आज (8 अप्रैल) कंगना ने ट्वीट पर जवाब दिया है।

Advertisement

Himachal Politics: कंगना पर लगे बीफ खाने के आरोप

कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश सरकार में PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर एक बड़ा आरोप लगाया है। विक्रमादित्य सिंह ने बीफ (गोमांस) को लेकर कंगना के पुराने बयान पर उन्हें घेरा है। उन्होंने कंगना रनौत का नाम लिए बिना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फ़ेसबुक पर लिखा, “हिमाचल देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है। देवभूमि है। यहां गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़ें, ये हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।

कंगना का पलटवार

अब इस पर कंगना रनौत ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं गोमांस या किसी अन्य प्रकार के लाल मांस का सेवन नहीं करती। यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली की वकालत और प्रचार कर रही हूं। अब ऐसी रणनीतियां मेरी छवि धूमिल करने के लिए काम नहीं करेंगी। मेरे लोग मुझे जानते हैं। वे जानते हैं कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और कोई भी चीज़ उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती, जय श्री राम!”

बता दें कि बीते एक-दो दिनों से ख़बरें भी सामने आ रही हैं कि कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य को ही कांग्रेस चुनावी मैदान में उतार सकती है। फिलहाल मंडी लोकसभा से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की मां सांसद हैं।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: ‘मिशन 400 पार’ पर PM मोदी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भरेंगे चुनावी हुंकार; जनसभा को करेंगे संबोधित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *