Advertisement

जोशीमठ में ‘औली मैराथन रेस’ का आयोजन, सीएम धामी ने किया मैराथन का शुभारंभ

Share
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जोशीमठ में औली मैराथन रेस का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में हुए इस आयोजन से देश दुनिया में जोशीमठ और उत्तराखंड के पूरी तरह सुरक्षित होने का संदेश जाएगा।

Advertisement

भूधंसाव के कारण आपदा झेल रहे जोशीमठ में शनिवार को जिंदगी अलग रफ्तार में नजर आई। मौका रहा जोशीमठ में आयोजित औली मैराथन का शुभारंभ। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मैराथन का फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में देश के कई राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। औली मैराथन में शामिल प्रतिभागी काफी उत्साहित नजर आए। मैराथन के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जोशीमठ और आस पास के क्षेत्रवासियों ने शिरकत की।

मैराथन में शामिल प्रतिभागियों को सीएम ने शुभकामना देते हुए कहा कि इससे जोशीमठ को लेकर देश दुनिया में अच्छा संदेश जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि कुछ समय पहले तक जोशीमठ को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति रही। चार धाम यात्रा को लेकर भी लोगों ने संदेह जताया। लेकिन सच्चाई यही है कि जोशीमठ के कुछ हिस्से को छोड़कर जोशीमठ और उत्तराखंड पूरी तरह सुरक्षित है। सीएम ने कहा कि औली मैराथन के जरिए सबके बीच ये संदेश मजबूती से जाएगा।

सीएम ने कहा कि 22 अप्रैल से इस साल की चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने देश दुनिया के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को निश्चिंत होकर देवभूमि आने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल उत्तराखंड को आपदा का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार जोशीमठ में भूधंसाव को लेकर ज्यादा चिंताजनक स्थिति बन गई। सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने जोशीमठ के पुनर्निर्माण और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए तेजी से काम किया। जिसका परिणाम है कि आज जोशीमठ को लेकर सबके भ्रम दूर हो गए हैं और यहां औली मैराथन जैसे आयोजन संभव हो सके हैं।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: 11 अप्रैल को प्रत्येक स्कूल में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सव – डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें