Advertisement

Opposition Meeting: बेंगलुरु पहुंचे CM केजरीवाल, फूल माला पहना कर किया स्वागत

Share
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक से पहले सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेताओं को डिनर पर इनवाइट किया है। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, इसमें 26 दल के नेता शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बैठक में शामिल होने बेंगलुरु पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह भी मौजूद। आप नेताओं का कर्नाटक पहुंचने पर कर्नाटक के मंत्री लक्ष्मी हिबलकर तथा एमबी पाटिल ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा के साथ बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक स्थल पर पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *