Biharबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Bihar:  केसी त्यागी ने किया कन्फर्म, नीतीश बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Nitish become National President of JDU: ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार को जेडीयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पत्रकार वार्ता के दौरान इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है।

Nitish become National President of JDU: ‘सर्वसम्मति से लिया निर्णय’

पत्रकारों से बात करते हुए केसी त्यागी ने बताया कि ललन सिंह के इस्तीफे बाद यह निर्णय लिया गया। ऱाष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रस्ताव को बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके अनुसार अब नीतीश कुमार को जेडीयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।

नीतीश बोले…कोई दिक्कत नहीं

वहीं बैठक के बाद नीतीश कुमार ने भी पत्रकारों से बात की। उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा हम राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को स्वीकार कर चुके हैं। कोई दिक्कत नहीं है। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और केसी त्यागी भी नजर आए।

तेजस्वी ने दीं शुभकामनाएं

वहीं आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा वह पहले भी लगातार अध्यक्ष रह चुके हैं। यह उनकी पार्टी का फैसला है। यह अच्छी बात है। वह पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। उनको शुभकामनाएं हैं।

ये भी पढ़ें: केसी त्यागी बोले… ‘नीतीश इंडी गठबंधन के विचारों के प्रधानमंत्री’, राम मंदिर पर कही ये बात…

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button