Advertisement

Odisha: माँ की ममता हुई शर्मसार, 8 माह की बेटी का 800 रुपये में किया सौदा

Share
Advertisement

ओडिशा से माँ के ममता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जहां एक माँ ने अपनी 8 माह की बेटी का सौदा कर दिया, वह भी महज़ 800 रुपये के लिए।
दरअसल ओडिशा में एक गरीब महिला ने दूसरी बेटी के जन्म से दुखी होकर, एक दंपति को अपनी आठ महीने की बच्ची 800 रुपये में बेच दी। महिला की पहचान मयूरभंज जिले के खुंटा की निवासी कारमी मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गरीबी और दूसरी बेटी के जन्म से एक महिला परेशान थी। जिससे तंग आकर उसने सोमवार को कथित तौर पर अपनी आठ महीने की बच्ची को महज 800 रुपये में एक दंपत्ति को बेच दिया। इस सौदे के बारे में महिला के पति मुशू को पता नहीं था, क्योंकि वह काम के सिलसिले में तमिलनाडु गया हुआ था।

Advertisement

पति के घर वापस आने पर खुला राज-


आपको बतातें चलें जब मुशू घर वापस आया तो उसे मामले का पता चला। बेटी के ना मिलने पर पिता बहुत परेशान हुआ। बेटी को खोजने के लिए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पति ने कहा कि मेरी पत्नी ने बेटी को क्यों बेचा, मुझे नहीं पता। पति ने बताया कि मैंने अपनी बेटी को खोजा और जब वो नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने बच्चा खरीदने में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े: Jamshedpur:  IRCTC की भारत गौरव स्पेशल ट्रेन करा रही अध्यात्मिक यात्रा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *