CRPF महिला बाइकर्स रैली के भोपाल आगमन पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने किया संबोधित

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) महिला बाईक रैली के भोपाल आगमन पर शौर्य स्मारक में सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित किया। मंत्री ठाकुर ने कहा कि CRPF हमारा मान, अभिमान और सम्मान है। प्रत्येक भारतीय की चैन की नींद वीर जवानों के त्याग, बलिदान और तपस्या का परिणाम है।
सीआरपीएफ की महिला बाईक रैली पूरे देश की महिलाओं को साहस, आत्मविश्वास, प्रेरणा और संबल देगी। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सीआरपीएफ द्वारा महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। ठाकुर ने कहा कि अनादि काल से ही भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को पूजा गया है। मातृशक्ति मां जयवंता बाई ने महाराणा प्रताप के बचपन में ही लोरी के माध्यम से देशभक्ति का बीज बोया था। नारी शक्ति एक मां, बहन, पुत्री, पत्नी सहित विभिन्न रूपों एम समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन करती है।
बता दें गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नई दिल्ली द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महिला सशक्तिरण की जागरूकता के लिए महिला बाईक रैली निकाली गई है। यह रैली 9 मार्च 2023 को इण्डिया गेट, नई दिल्ली से होकर 25 मार्च 2023 को जगदलपुर (छत्तीसगढ) पहुंचेंगी। बाईक रैली का नेतृत्व 200 बटालियन की डेप्युटी कमांडर तारा यादव कर रही है। रैली में 90 बाइकर 75 बाइक पर 1900 किलो मीटर की दूरी तय कर जन- जन को महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी।
ये भी पढ़े: MP तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, किसानों की बढ़ी मुश्किलें