Advertisement

Mann ki Baat सांसद मनोज झा ने मन की बात कार्यक्रम का उड़ाया मजाक, सारे नेतागण ऐसे देख रहे है, जैसे…महानुभाव प्रकट हो जाएँ

mann-ki-baat-mla-manoj-jha-attacks-on-pm-modi-over-mann-ki-baat-news-in-hindi

Mann ki Baat सांसद मनोज झा ने मन की बात कार्यक्रम का उड़ाया मजाक, सारे नेतागण ऐसे देख रहे है, जैसे...महानुभाव प्रकट हो जाएँ

Share

Mann ki Baat

Advertisement

कुछ ही समय पहले आरजेडी पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा का विवाद थमा ही था कि एक बार फिर सांसद ने पीएम मोदी के मन की बात(Mann ki Baat) वाले कार्यक्रम को लेकर निशाना साधा है। आपको बता दें कि सांसद मनोज झा ने कार्यक्रम पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उनकी चुटकी लेना शुरु किया है।

Advertisement

बीजेपी के इन नेताओं पर तंज

भाजपा पार्टी के रविशंकर प्रसाद और बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और पीएम मोदी सांसद मनोज झा नेमजाक उड़ाया है। सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि डियो और टीवी का अंतर मिट सा गया है। सारे नेतागण रेडियो की तरफ टकटकी लगा कर देख रहे हैं। मानो कही ऐसा ना हो कि ‘वो महानुभाव’ ‘प्रकट’ ही हो जाएं।

चुनाव को लेकर दिया बयान

बीते दिन शनीवार को राजस्थान में चुनावी मतदान का कार्यक्रम जारी रहा। वहीं राजस्थान के चुनाव पर सांसद मनोज झा ने बयान देते हुए कहा कि भाजपा नेता गरीब और किसान की बात न करके जाति-धर्म की राजनीति करते हैं। ये चुनाव गरीब जनता के लिए है न कि धर्म की राजनीति के लिए हैं। उन्होनें आगे कहा कि लोगों को मंदिर पर खड़ा कर देने से उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो जाती है। इसी दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने चुनाव की आत्म का कत्ल किया है।

इस मुद्दे पर हुआ था विवाद

पिछले कुछ समय पहले राजस्यसभा सांसद मनोझ झा को लेकर एक विवाद ने सियासी माहौल में हलचल पैदा की थी। दरअसल सदन की कार्यवाही के दौरान ही उन्होने कविता पढ़ते हुए अपनी बात सामने रखी। उस कविता को लेकर काफी विवाद सामने आया था। हालांकि इस विवाद के बाद एक बार फिर उनकी ओर से भाजपा पार्टी पर वार किया गया है।

यह भी पढ़े:Delhi News आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस आज, CM केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को किया याद

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *