Advertisement

Maharashtra: पुलिस स्टेशन में बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता को मारी गोली

Share
Advertisement

Maharashtra: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता को भाजपा विधायक ने गोली मार दी। हैरान करने वाली बात ये है कि बीजेपी विधायक ने पुलिस स्टेशन में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल बताया जा रहा है जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। जिसके चलते ये घटना घटी।

Advertisement

Maharashtra: ये है पूरा मामला

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shivsena) के नेता महेश गायकवाड़ और कल्याण ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के बीच बीते कई दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर भाजपा विधायक और शिवेसना नेता के बीच विवाद चल रहा है। 31 जनवरी को भी इस विवाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार शाम को दोनों पक्ष उल्हासनगर के हिल स्टेशन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और तनातनी होने लगी। इसके बाद भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके सहयोगियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि एक तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। घटना के दौरान छह राउंड फायरिंग हुई।

शिवसेना के नेता की हालत गंभीर

घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस ने गोलीबारी करने वाले भाजपा विधायक को हिरासत में लिया था, लेकिन शनिवार सुबह भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवसेना नेता को दो गोलियां लगी हैं, वहीं उनके साथी को भी दो गोलियां लगी हैं। शिवसेना नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। भाजपा विधायक ने बताया कि महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की थी, जिसके चलते उन्होंने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:Delhi News: भाजपा पर CM केजरीवाल और भगवंत मान का वार, ‘भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *