Advertisement

MP में धूप से चुभन बरकरार, आज रहेगा न्यूनतम तापमान

Share
Advertisement

वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी उत्तरी नहीं हो रहा है।इस वजह से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।इससे धूप में लगातार चुभन बढ़ती जा रही है। रात का तापमान भी अधिकतर शहरों में सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा का रुख अभी दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। उधर रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया।

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान सागर संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

न्यूनतम तापमान ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा। रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *