Advertisement

Ujjain में होली पर सुरक्षा का जायजा लेने SP पहुँचे घोड़े पर

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में होली का त्योहार शहरवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। त्योहार पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थेसुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला घोड़े पर सवार होकर शहर में भ्रमण करने के लिए निकले।

Advertisement

इस दौरान उनके साथ पुलिस की टीम ने भी घोड़े पर सवार होकर निरीक्षण किया। एसपी शुक्ला घोड़े पर सवार होकर आगे चल रहे थे और जाब्ता उनके पीछे। निरीक्षण के दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था को सही पाया।

बता दें कि दुनिया भर में मनाए जाने वाले होली के त्योहार की शुरूआत धार्मिक नगरी उज्जैन से मंगलवार को हुई थी। सुबह चार बजे भस्मारती में पुजारियों ने बाबा महाकाल के साथ होली खेली थी। यहां सभी ने बाबा की भक्ति में लीन होकर अबीर, हर्बल गुलाल और फूलों के साथ होली मनाई थी। इस दौरान बाबा महाकाल का दरबार रंगों से सराबोर नजर हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *