Advertisement

सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, “कौन बनेगा करोड़पति…, 15 महीने की सरकार में ये सीरियल मध्य प्रदेश में खूब चला”

सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, "कौन बनेगा करोड़पति..., 15 महीने की सरकार में ये सीरियल मध्य प्रदेश में खूब चला"

सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, "कौन बनेगा करोड़पति..., 15 महीने की सरकार में ये सीरियल मध्य प्रदेश में खूब चला"

Share
Advertisement

केंद्रीय मंत्री ज्योतीरादित्य सिंधिया ने कांग्रेंस पर निशाना साधा है। सिंधिया ने मध्य प्रदेश में कांग्रेंस की सरकार के उन 15 महीनों के बारे में बात करते हुए कांग्रेंस पर जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने कांग्रेस को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि जब मध्य प्रदेश में 15 महीनों तक कांग्रेस की सरकार रही थी तब उन्होंने अपने राज में वल्लभ भवन को भृष्टाचार का अड्डा बना दिया था। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के लोग कांग्रेस को सरकार में कभी न आने दें।

Advertisement

सिंधिया ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के होते हुए राज्य में एक सीरियल खूब चलता था और ये 15 महीनों तक दिन रात चलते रहा। इस सीरियल का नाम था – “कौन बनेगा करोड़पति”। इस समय कांग्रेस अपने पसंद के लोगों को करोड़पति बना रही थी। मैं मध्य प्रदेश की जनता से यह अपील करना चाहता हूं कि जिस तरह से कौन बनेगा करोड़पति में एक डॉयलॉग था कि लॉक कर दे। उसी तरह से आप सभी कांग्रेस को मध्य प्रदेश में लॉक कर दें और चाबी चंबल में फेंक दें।

बता दें कि सिंधिया ग्वालियर के फूलबाग मैदान में राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन में जनता को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान काफी ड्रामे देखने को मिले। प्रदेश कार्य समिति सदस्य वेद प्रकाश शर्मा इस कार्यक्रम में नाराज हो गए। उन्हें प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने काफी मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और वह मंच से उतरकर चले गए। इधर, कुर्सी न मिलने से पूर्वमंत्री इमरती देवी भी नाराज हो गईं। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इमरती देवी को कुर्सी पर बैठाया। 

ये भी पढ़ें:कांग्रेस की सरकार बनते ही ग्रेड-पे दिए जाने की मांग सबसे पहले पूरी की जाएगी- कमलनाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *