Advertisement

मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जानें वजह

Share
Advertisement

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर अपने हाथों से सम्मानित करेंगी। बता दें कि यह सम्मान भू-अभिलेखों को बेहतर तरीके से मॉडर्नाइजेशन करने के लिए दिया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टरों को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के कलेक्टरों को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि सभी जीलों के कलेक्टरों को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आमंत्रित किया गया है। वहीं, प्रदेश में होने वाले चुनाव और विभागीय कार्यों के चलते प्रदेश के 6-7 कलेक्टर ही कार्यक्रम में पहुंच पाएंगे, बाकी जिलों के कलेक्टर अपने अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: ओंकारेश्वर में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें