Advertisement

भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह ने ले लिया चार्ज

Share
Advertisement

भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह ने चार्ज ले लिया है। वे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट पर भी बैठ चुके हैं। इंदौर शहर ने जब स्वच्छता की हैट्रिक लगाई थी, तब आशीष सिंह वहां निगम कमिश्नर थे। इसके बाद उन्हें KBC के कर्मवीर एपिसोड में हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला था। शो में उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपए जीते थे। इंदौर-उज्जैन निगम कमिश्नर रहते उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण का अच्छा एक्सपीरियंस है, जिसका फायदा भोपाल को भी मिलेगा।

Advertisement

IAS सिंह ने गुरुवार को चार्ज ले लिया। तत्कालीन कलेक्टर अविनाश लवानिया ने चार्ज सौंपा। इसके बाद सिंह ने कामकाज संभाला। वहीं, लवानिया ने एमपीआरडीसी ऑफिस अरेरा हिल्स पहुंचकर एमडी का चार्ज लिया। भोपाल के नए कलेक्टर केबीसी की हॉट सीट पर भी बैठ चुके हैं। अमिताभ बच्चन के साथ आशीष सिंह।
भोपाल के नए कलेक्टर केबीसी की हॉट सीट पर भी बैठ चुके हैं। अमिताभ बच्चन के साथ आशीष सिंह।
सरकार ने दो दिन में बदला आदेश।

मध्यप्रदेश सरकार ने दो दिन बाद ही भोपाल कलेक्टर बदल दिया। दो दिन पहले मुख्यमंत्री के अपर सचिव रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह को यहां कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन बुधवार की रात आए नए आदेश में आशीष सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया। वहीं, कौशलेंद्र विक्रम सिंह को अब पर्यटन विकास निगम के एमडी (प्रबंध संचालक) की जिम्मेदारी सौंपी गई। आशीष सिंह एमपीआरडीसी के एमडी थे। कौशलेंद्र को हटाए जाने की वजह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दबाव बताया जा रहा है। संघ उन्हें ओंकारेश्वर में बन रही आदि गुरु शंकराचार्य की स्टेच्यू ऑफ वन नेस का काम सौंपना चाहता था। कौशलेंद्र को जब भोपाल कलेक्टर बनाया गया, तब ये माना जा रहा था कि इससे स्टेच्यू ऑफ वन नेस का काम धीमा पड़ सकता है, इसलिए उन्हें पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। लवानिया को भी एमपीआरडीसी का जिम्मा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *