Advertisement

MP: मां पीतांबरा के दरबार पहुंचे UP सीएम योगी, महादेव पर किया जलाभिषेक

Share
Advertisement

यूपी के सीएम योगी झांसी में तमाम सारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां से सीधा मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचे और वहां पर विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया।

Advertisement

इस दौरान पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी कार्यक्रम रहा, जिसमे सीएम के साथ कुछ ही खास अधिकारीगण उपस्थित थे। इससे पहले सीएम योगी मई 2022 में भी यहां आ चुके हैं।

मां पीतांबरा शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी हैं। दतिया में स्थित मां पीतांबरा सिद्धपीठ की स्थापना साल 1935 में हुई थी। यहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और फिर राजमाता विजयाराजे सिंधिया तक, सबने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया है।

ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर आने वाले की मुराद जरूर पूरी होती है। उन्हें राजसत्ता का सुख जरूर मिलता है। वहीं मंदिर प्रांगण में स्थित वनखंडेश्वर महादेव शिवलिंग को महाभारत काल का बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *