Advertisement

MP: भुगतान में 50% कमीशन वाले वायरल पत्र पर सियासत, पत्र लिखने वाले व्यक्ति और अन्य लोगों पर मामला दर्ज

Share
Advertisement

MP: हाल ही में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। 

Advertisement

कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।

इस ट्वीट को लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल से आ गया। अब ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी के जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज पालीवाल ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि इस पत्र के जरिए सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है। इस शिकायत पर आज क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी ज्ञानेंद्र अवस्थी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 420, 469 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया रिट्वीट

कांग्रेस नेता के इस ट्वीट को प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने रिट्वीट करके प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा उन्होंने लिखा-आदरणीय प्रियंका जी आपने मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश की जनता किस तरह सत्ताधारी पार्टी की कमीशन और लूट का शिकार बन रही है। मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के निर्माण तक में 50% से अधिक कमीशन का घोटाला किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में घोषणावीर नटवरलाल की सरकार है जो “पैसा दो, काम लो” के सिद्धांत पर चल रही है।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ इंदौर में FIR, जानिए वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें