Advertisement

MP Exit Poll 2023: एक्जिट पोल के आंकड़े, एमपी में कमल या कमलनाथ ?

MP Exit Poll 2023: कौन जीतेगी एमपी का रण ?

MP Exit Poll 2023: कौन जीतेगी एमपी का रण ?

Share
Advertisement

MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 17 नवंबर को 230 सीटों पर मतदान हुआ जिसके नतीजे आने में महज 2 दिन का समय बाकि है। 3 दिसंबर को मतगणना होने वाली है। जिसके बाद पता चलेगा कि क्या शिवराज सत्ता में वापस आएंगे और कमलनाथ पर कमल भारी पड़ेगा। या फिर कांग्रेस इस बार बाजी मार लेगी। एमपी में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर है। मध्य प्रदेश में इस बार 77.15  प्रतिशत वोटिंग हुई है।  

Advertisement

MP Exit Poll: MP में फिर बन सकते हैं शिवराज सिंह चौहान CM

बीते दिन गुरुवार देर शाम चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए देंखे

सर्वे एजेंसी  भाजपा    कांग्रेस     अन्य

2018 के नतीजे 109 114 7

रिपब्लिक- मैट्रिज    118-130  97-107    0-2

जन की बात   100-123  102-125  0-5

टीवी 9- पोलस्ट्रैट    106-116   111-121   0-6

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या  151 74  5

टाइम्स नाउ- ईटीजी  105-117  109-125  1-5

इंडिया टीवी- सीएनएक्स   140-159   70-89    0-2

आज तक- एक्सिस माय इंडिया  140-162  68-90    0-3

एबीपी-सी वोटर 88-112 113-137  2-8

रिपब्लिक- पी मार्क   103-122  103-122  3-8

दैनिक भास्कर  95-115   105-120  0-15

MP Exit Poll: MP में कांग्रेस को लग सकता है झटका

मध्य प्रदेश के चुनाव में तमाम राजनीतिक सर्वेक्षणों के विपरीत भाजपा के भारी बढ़त के साथ सत्ता में लौटने और कांग्रेस को यहां बड़ा झटका लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। इंडिया टुडे-एक्सिस (India Today-Axis) के एक्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को 140-162 सीटों के साथ भारी बहुमत मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस (Congress) को 68-90 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। एमपी में 230 विधानसभा की सीटें हैं और बहुमत के लिए 116 सीटें होना जरुरी है।

चुनाव नतीजे आने के बाद निर्दलीय या सपा-बसपा-जीजीपी (SP-BSP-GGP) से जीतने वाले उम्मीदवारों का रुख साफ हो पाएगा। 2018 के चुनाव में जिन नर्दलीय और छोटी पार्टियों के नेताओं  ने कांग्रेस (Congress) को समर्थन दिया था। वे नेता उलटफेर के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे।

राजनीतिक जानकारों के कहना है कि जिसकी सरकार बनती है या फिर जो बहुमत के करीब होता है छोटी पार्टियों का सहयोग उन्हें ही मिलता है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने- 114 और बीजेपी (BJP) ने 109 बसपा ने दो और सपा ने एक चार निर्दलीय ने चुनाव जीता था।

ये भी पढ़ें:UP- MP और राजस्थान में बारिश ने बढ़ाई ठंड,  पहाड़ों पर अगले 3 दिन वर्षा-बर्फबारी का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *