Advertisement

MP Election: सीएम शिवराज का ऐलान, चुनाव के बाद फिर खुलेगा लाडली बहना पोर्टल

Yuva samagam

Yuva samagam

Share
Advertisement

MP Election: मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने तीसरा रोड शो किया। उन्होंने भोपाल में गोविंदपुरा सीट से भाजपा की प्रत्याशी कृष्णा गौर के लिए वोट मांगे। इस सीट पर अभी भाजपा ने कब्जा जमाया हुआ है। इस दौरान शिवराज ने चुनाव के बाद फिर से लाडली बहना पोर्टल खोलने की घोषणा की।

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा कि जिन बहनों के नाम लाडली बहना योजना से वंचित हैं। चुनाव के बाद उनके नाम लाडली बहना में जोड़े जाएंगे। इसके लिए चुनाव के बाद पोर्टल खोला जाएगा। जो-जो नाम रह गए हैं, वे सारे नाम जोड़ दिए जाएंगे। वे शुक्रवार को गोविंदपुरा सीट पर प्रचार के लिए निकले थे। उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक करोड़ 32 लाख बहनें हैं मेरी, मैं कितना भाग्यशाली हूं। इस क्षेत्र में ही मेरी 50 हजार से अधिक लाडली बहनें हैं। इससे पहले सीएम उत्तर विधानसभा और हुजूर विधानसभा में भी रोड शो और जनसभा कर चुके हैं।

सरकार नहीं परिवार चलाया है’

सीएम ने कहा कि मैंने सरकार नहीं अपना परिवार चलाया है। यह अपना परिवार है। मेरी बहने खड़ी हैं। मैंने कभी बहनों में जाति, धर्म का भेद नहीं किया। बहनें तो बहनें हैं उनमें क्या भेद करना। मेरी हर बहन आगे बढ़े, उनके बच्चे सुखी रहें, उनकी आंखों में आंसू न रहें, उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आए। उनके सारे दुख-दर्द दूर किए जाएं। हमने यह भाव रखकर सरकार चलाई है।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, सामने आया CCTV Footage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें