Advertisement

Madhya Pradesh: भोपाल में मौसम विभाग की चेतावनी, आज भी येलो अलर्ट

Share
Advertisement

गुरुवार के दिन भोपाल में सुबह से शाम तक बारिश होती रही। वहीं राजधानी में लगातार हुई बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना बना रहा। भोपाल में दिन और रात के तापमान के बीच केवल 1 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को भोपाल में बारिश का येलो अलर्ट है।

Advertisement

भोपाल में आज भी बारिश का येलो अलर्टमौसम विभाग, भोपाल सर्कल के अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी छत्तीसगढ़ पर एक दबाव बना हुआ है और मानसून ट्रफ उत्तर प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा है। अधिकारियों ने कहा, “इन सिस्टमों के कारण राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश होगी।”

गुरुवार को भोपाल में दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। दिन और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री रहेगा यानी शुक्रवार को भी मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि सिर्फ जरूरी काम से ही घर से निकलें।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा की शिवानी ने रोशन किया प्रदेश का नाम, कनाडा में कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें