Advertisement

MP में धूमधाम से मना दशहरा, CM शिवराज बोले- ‘अपने अंदर की बुराई मार देंगे तो रावण मर जाएगा’

Share
Advertisement

MP News: बीते दिन पूरे देश में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा का त्यौहार मनाया गया। देश में कई जगहों पर रावण के अलग- अलग रुपों का पुतला दहन किया गया। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने भी विजयादशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  छोला दशहरा मैदान के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने भगवान राम का विजय तिलक किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी में सीया राम है।  हमारे अंदर यदि कोई बुराई है तो वह रावण है। हम बुराई मार देंगे तो रावण मर जाएगा और भगवानराम प्रकट हो जाएंगे। बुराई को समाप्त करना ही रावण को समाप्त करना है।  

Advertisement

हमें मां, बहन का अपमान नहीं करना हैं – CM

सीएम ने कहा कि दूसरी चीज हमें याद रखना है कि भारत में हमेशा से मां, बेटी और बहन का सम्मान किया है। माता सीता का अपमान करने पर रावण का वंश समेत विनाश हो गया। महाभारत में दुर्योधन ने द्रोपदी का अपमान किया तो कौरव वंश ही समाप्त हो गया। सीएम ने कहा कि जहां मां, बेटी और बहन का अपमान होगा, इसलिए आज संकल्पलें कि मां, बेटी और बहन का अपमान नहीं होने देंगे।

पापी छोड़े नहीं जाएंगे – CM

सीएम ने कहा कि हमने इसलिए मध्य प्रदेश की धरती पर फैसला किया कि यदि कोई मासूम बेटी के साथ गलत करने की कोशिश करेगा तो उसे सीधे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा और बुलडोजर अलग चलाएंगे। ऐसे पापी  छोड़े नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां भी आगे बढ़े। अपना प्रदेश और देश आगे बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपना देश आगे बढ़कर विश्व गुरु बन जाए। यहीं प्रार्थना हम भगवान राम के श्री चरणों में करते हैं।

ये भी पढ़ें:Israel Hamas War:  इजरायल की बमबारी में गाजा पट्टी में 13 बंधकों की मौत, हमास का बड़ा दावा
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *