एंटीबायोटिक इंजेक्शन के बाद 14 बच्चे बीमार, बुखार की शिकायत

मध्यप्रदेश के सिवनी जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी भर्ती बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। उनको बुखार आ गया। बच्चों का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे। शिशु रोग विशेषज्ञ को बुलाकर बच्चों का उपचार कराया गया। मंगलवार सुबह जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है।
बच्चों के परिजन के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7.30 बजे शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों को CEFTRIAXONE नामक एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद से ही बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। परिजन का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी।