Advertisement
Madhya Pradesh

Indore: मंदिर हादसे में 11 लोगों की मौत की पृष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Share
Advertisement

गुरुवार को रामनवमी अवसर पर मध्य प्रदेश के इंदौर के बालेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी धंसने की बड़ी ख़बर सामने आई थी। अब अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि इस हादसे दो महिलाओं सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, अभी तक 17 लोगों को बचा लिया गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अन्य सभी को बचाने के लिए बचाव कार्य अभी भी जारी है। इसपर इंदौर के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, “अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं। बावड़ी में अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है।”

आधिकारिक सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इसकी पृष्टि तो बचाव अभियान के खत्म होने के बाद ही हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि जिस स्थान पर कुआं स्थित है वो संकरा है। इस कारण से बचाव अभियान के दौरान अधिकारियों को बाधा का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि कुएं में फंसे लोगों को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला जा रहा है।

इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान में लिया है। आपको बता दें कि सीएम इंदौर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं।

घटना उस वक्त हुई जब रामनवमी के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने के लिए एकत्रित हुए थे। घटना के समय कुछ भक्त हवन कर रहे थे। साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि वहीं भक्तजन कतार में खड़े थे।

Share
Published by
Yogita Maheshwari

Recent Posts

Advertisement

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…

May 3, 2024

This website uses cookies.