Advertisement
Madhya Pradesh

Lok Sabha Election: दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; कांग्रेस CEC की बैठक से पहले MP को लेकर 3 बड़े अपडेट

Share
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नामों पर आज कांग्रेस मंथन करेगी। शाम को 6 बजे दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे। वहीं उनके करीबी को राजगढ़ से चुनाव टिकट दिए जाने की चर्चा है। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को चुनाव टिकट मिल सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने गुना-अशोकनगर लोकसभा से अरुण यादव का चुनाव लड़ना तय है। कांग्रेस 4 सीटों पर महिलाओं को चुनाव टिकट दे सकती है।

हरियाणा के रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और अंबाला से कुमारी शैलजा का लोकसभा चुनाव लड़ना तय है।

Lok Sabha Election: पेंडिंग रही सीटों पर आज फैसला लेगी कांग्रेस?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस आज केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी मीटिंग में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड की पेंडिंग पड़ी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इनके अलावा दमन-दीव, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाड़ु, गुजरात, बिहार, असम की कई सीटों के कैंडिडेट भी फाइनल होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के लिए लोकसभा चुनाव 2-2 नामों के पैनल से फाइनल किए जा रहे हैं। आज होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी इस बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इससे पहले कांग्रेस ने गत 8 मार्च को 39 कैंडिडेंट्स की लिस्ट जारी की थी।

यह भी पढ़ें-http://लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नामों पर आज कांग्रेस मंथन करेगी। शाम को 6 बजे दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुलाई गई है।

बेटे को चुनाव टिकट दिलाना चाहते दिग्विजय सिंह

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह के लिए लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट मांग रहे हैं। शायद इस बात पर कांग्रेस हाईकमान से बात फाइनल हो गई है, इसलिए दिग्विजय सिंह के चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा है। बीते दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि मैं राज्यसभा सदस्य हूं। इसलिए लोकसभा चुनाव लड़ने की ज्यादा जरूरत भी नहीं है। हाईकमान जैसा आदेश देगी, वह सिर आंखों पर होगा। पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पार्टी के भले के लिए जो होगा, वहीं करुंगा।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.