Advertisement

झारखंड में केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा- बोकारो, दुमका, जमशेदपुर में भी बनेंगे हवाई अड्डे

Share
Advertisement

Deoghar: बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर के लिए आज बेहद ही खास दिन साबित हो गया है। बता दें आज भोले की नगरी देवघर भी देश के हवाई मानचित्र पर आ गया है। इसी के साथ इस हवाई अड्डे का निर्माण में 401.34 करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा आज प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 16,800 करोड़ रुपयों की परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी देवघर पहुंचे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है

अब ऐसे में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झारखंड की जनता को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी। बता दें इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में अभी दो हवाई अड्डे हैं। इसे बढ़ाकर हम कुल पांच करेंगे। देवघर से सटे इलाके बोकारो व दुमका, जमशेदपुर में भी हवाई अड्डा बनेगा।

सिंधिया ने झारखंड में 5 हवाई अड्डों की दी सौगात

देवघर हवाई अड्डे के उद्घाटन के मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने झारखंड के 3 और शहरों में हवाई अड्डा बनाने का ऐलान किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि झारखंड में अब कुल 5 पांच हवाई अड्डा बनाया जाएगा। उन्होंने इस बात का ऐलान किया है कि बोकारो व दुमका में भी हवाई अड्डा बनाया जाएगा। इसके साथ ही 14 नए रूट प्रचलित होंगे। देवघर से धीरे-धीरे देश के कई राज्यों में विमानों द्वारा उड़ान भरा जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। बता दें, इन तीन शहरों में एयरपोर्ट बनने से झारखंड में कुल 5 हवाई अड्डे हो जाएंगे। रांची के बाद देवघर में भी हवाई अड्डा ओपन हो गया है। हालांकि आज मंगलवार को ही देवघर एयरपोर्ट से कोलकाता से आने वाली फ्लाइट ने लैंड किया है।

टर्मिनल बिल्डिंग को मिला बाबा मंदिर का लुक

इस दौरान ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि पिछले 8 साल में जहां झारखंड में 1,500 यात्री प्रतिदिन आते थे, यह संख्या बढ़कर 7,500 यात्री प्रतिदिन पर पहुंच चुकी है। इसी के साथ देवघर हवाई अड्डा 653.75 एकड़ में फैला है। इसके निर्माण में 401.34 करोड़ की लागत आई है। हवाई अड्डे की लंबाई 2500 मीटर है। इसके रनवे की चौड़ाई 45 मीटर है। रनवे से ही यात्रियों को बाबा मंदिर के पंचशूल का दर्शन होगा। टर्मिनल बिल्डिंग को इको फ्रेंडली बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने 24 IAS और 22 PCS अधिकारियों का तबादला किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें