Advertisement

NCUI: कांकरिया को आज NCUI सभागार में मिलेगा शुक्ल पुरस्कार

Share
Advertisement

NCUI: वर्ष 2023 का ‘श्री लाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान’ पुरस्कार आज शनिवार 30 सितंबर को दिल्ली के NCUI सभागार में सुप्रसिद्ध कथाकार मधु कांकरिया को प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर हिंदी लेखक विश्वनाथ त्रिपाठी मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में इफको के चेयरमैन दिलीपभाई संघानी भी हिस्सा ले सकते हैं।

NCUI: कांकरिया का जन्म और उपन्यास
कांकरिया का जन्म 23 मार्च 1957 को कोलकाता में हुआ था, उन्होंने गद्य, उपन्यास और कविताओं की कई रचनाएँ लिखी हैं। उनका उपन्यास झारखंड के आदिवासियों के संघर्ष पर आधारित है। यह कोलकाता की संस्कृति, समाज और आर्थिक स्थितियों के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है।

Advertisement

कौन-कौन से पुरस्कार मिल चुके हैं 

कथाक्रम पुरस्कार, हेमचंद्र स्मृति साहित्य सम्मान, विजय वर्मा कथा सम्मान, प्रथम विद्या साहित्य सम्मान और कई अन्य सम्मान उन्हें पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं। 65 वर्षीय द्वारा लिखी गई पुस्तकों में पत्ताखोर, खुले गगन के लाल सितारे, सलाम आखिरी और भारी दोपहर के अंधेर शामिल हैं। 

स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 11 लाख रुपये का ईनाम  

प्रख्यात कहानीकार श्रीलाल शुक्ल की स्मृति में वर्ष 2011 में शुरू किया गया यह पुरस्कार हर साल ऐसे हिंदी लेखक को दिया जाता है जिनकी रचनाएँ मुख्य रूप से ग्रामीण और कृषि जीवन से जुड़ी समस्याओं, आकांक्षाओं और संघर्षों को दर्शाती हैं।यह सम्मान अब तक विद्यासागर नौटियाल, शेखर जोशी, संजीव, मिथिलेश्वर, अष्टभुजा शुक्ल, कमलाकांत त्रिपाठी, रामदेव धुरंधर, रामधारी सिंह ‘दिवाकर’, महेश कटारे और रणेंद्र को दिया जा चुका है।विजेता साहित्यकार को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 11 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया जाता है।

ये भी पढ़े-CCL Colony: बोकारो थर्मल में हाथियों के झुंड ने किया तोड़-फोड़


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें