Jamshedpur:आग बबूला हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, जलाया PM मोदी का पुतला

Jamshedpur

Jamshedpur

Share

Jamshedpur: मोदी सरनेम मामले में कोर्ट से 2 साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई है। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बहुत ही आक्रोश देखने को मिल रहा है। देश भर में कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। शनिवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रिंस सिंह के नेतृत्व में साकची में भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यालय के सामने एकत्र हुए। यहां जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रिंस सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी देश को आजाद कराया। उन्होंने कहा कि हम गोरों से भी लड़े थे और उन्हें भगाया था। अब चोरों से भी लड़ेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेसियों ने शुक्रवार को भी साकची गोल चक्कर पर धरना- प्रदर्शन और पुतला दहन किया था।

रिपोर्ट- बरुण कुमार

ये भी पढ़े:Jamshedpur: रमजान के पहले दिन बाजारों में दिखी भीड़, लोगों में दिखा भारी उत्साह  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *