Jamshedpur: रमजान के पहले दिन बाजारों में दिखी भीड़, लोगों में दिखा भारी उत्साह

Ramzan
Jamshedpur: गुरुवार को चांद नजर आने के बाद रमजान का महीना शुरू हो गया। पहले जुमे की नमाज आज शुक्रवार को अदा की गयी। रोजा के पहले दिन जुम्मे का नमाज के लिये मुस्लिम समुदाय के लोगो मे उत्साह देखा गया। रमजान का महीना शुरू होने से त्योहार पर बाजारों में चमक और अधिक बढ़ गई है। बाजार में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष खरीदारों की संख्या में 2 गुना इजाफा हुआ है। आज शुक्रवार और कल शनिवार को शहर में सभी बाजारों में रमजान के खरीदारी करने वालों सी भीड़ देखने को मिलेगी। रमजान शुरू होते ही खाद्य पदार्थों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार रोजे रखने के फायदे
चिकित्सकों की माने तो रोजे वजन कम करने के लिए फायदेमंद होते है। साथ ही रोजे रखने से सेहत में सुधार आता है। शरीर को डिटॉक्स करने का मौका मिलता है। खराब सेल्स अपने आप शरीर से बाहर निकल जाते है। जिससे आप हेल्दी और अच्छा महसूस करते है। मोटाबॉलिक रेट बढ़ता है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। ऐसे कई सारे फायदे रोजे रखने से होते है।
ये भी पढ़े:Chhattisgarh: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर PCC चीफ बोले- ‘ये सब केंद्र का षडयंत्र है’