Advertisement

Jamshedpur: MGM अस्पताल में 19 वर्षीय युवती की मृत्यु, मायके वालों ने लगाया पति पर आरोप

Share
Advertisement

Jamshedpur: साकची के MGM अस्पताल में भारी हंगामे की खबर सामने आई है। सरायकेला थाना क्षेत्र के टिकर निवासी युवती मोना साहा की खाना बनाते समय घर में आग लगने के कारण मृत्यु हो गई।

Advertisement

हंगामा होने की वजह

दरअसल, शनिवार 30 सितंबर को 19 वर्षीय युवती मोना साहा उर्फ निभा को इलाज के लिए MGM अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान ही युवती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मोना साहा के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति दीपक को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल के बाहर अफरा तफरी मच गई।वहां उपस्थित लोगों ने घटना की सूचना साकची थाना मे दे दी। सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस वहां पहुंची और मामले को शांत कराया।

मोना की मां का क्या कहना है

पुलिस से पुछताछ के बाद मोना साहा की मां का कहना है कि मोना का पति दीपक निर्दोष है। मोना की मां आशा देवी ने बताया कि जब उनकी बेटी झुलस गई थी तो उसने घर पर फोन लगाया था। बेटी से बात भी हुई थी जिस दौरान उसने बताया था कि वह खाना बनाते समय झुलस गई है। आशा देवी का कहा है कि उसे दामाद पर कोई शक नहीं है। लेकिन मायके के अन्य लोग इस मामले में दीपक पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

तो वहीं दीपक ने बताया कि वह आदित्यपुर में काम करता है। उसका विवाह 12 मार्च को मोना के साथ हुआ था। वह आदित्यपुर में अपने काम पर था। तभी घर से फोन आया कि मोना खाना बना रही थी और झुलस गई है। दीपक ने बताया कि मोना 5 माह की गर्भवती भी थी। फिल्हाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

ये भी पढ़े- Jamshedpur: आयकर विभाग अधिकारी बनकर पहुंचे चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें