Advertisement

Jamshedpur: 36 वर्षीय युवक ने की जेल में आत्महत्या, पहले से चल रहा था मर्डर का केस

Share
Advertisement

Jamshedpur: हत्या के आरोप में जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद 36 वर्षीय विश्वनाथ ने पहले तल्ले से कुदकर आत्महत्या कर ली। पिछले कुछ दिनों से वो शांत रहता था। विश्वनाथ ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में पुलिस और जेल प्रबंधन के लोग जानने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

MGM अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में सजा काट रहे 36 वर्षीय विश्वनाथ सोरेन ने पहले तल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधन ने उसे MGM अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही वो मर चुका था। विश्वनाथ का शव फिर जेल प्रबंधन ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये घटना शनिवार 30 सितंबर की सुबह करीब 6.15  की बताई जा रही है।

घटना से पहले की जानकारी

घटना से जुड़ी जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ सोरेन शनिवार की सुबह अपने वार्ड ए ब्लॉक से बाहर आया। इसके बाद इसे कैदियों की गिनती में शामिल किया गया। हर रोज की रुटिंग के बाद हर व्यक्ति अपने वार्ड में चले गये। फिर विश्वनाथ अपने वार्ड में जाते समय पहले तल्ला से उल्टा कुद गया। जब अचानक से विश्वनाथ के गिरने की जोर से आवाज आई तो जेल गार्ड और अन्य कैदी अपने वार्ड से बाहर आए और देखा कि विश्वनाथ वहां पड़ा हुआ है और उसके सिर से बहुत सारा खून बह रहा है। बाद में जेल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर उसे एमजीएम भेजा। मेडिकल बोर्ड का गठन होने के बाद विश्वनाथ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बारे में जानकरी उसके परिवार को भी दी गई है।

विश्वनाथ पर था चाची की हत्या का आरोप

बता दें, विश्वनाथ सोरेन MGM थानांतर्गत डालापानी गांव के डुंगरी टोला के रहने वाला था। उस पर अपनी चाची का हत्या करने का आरोप है। 2019 से वो जेल में बंद था। उसका  केस अभी कोर्ट में चल रहा है। विश्वनाथ हमेशा शांत रहता था, पिछले कुछ दिनों से वह और भी शांत रहने लगा था। आखिर विश्वनाथ ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में पुलिस और जेल प्रबंधन के लोग जांच में जुटे।

ये भी पढ़े-Jamshedpur: MGM अस्पताल में 19 वर्षीय युवती की मृत्यु, मायके वालों ने लगाया पति पर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें