Advertisement

पटना: मुख्यमंत्री ने किया लोहिया पथ चक्र फेज-1 का लोकार्पण

Inauguration by CM

Inauguration by CM

Share
Advertisement

Inauguration By CM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंत भवन, नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-1(Lohia Path chakra phase 1) का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन, नेहरु पथ यू-टर्न अंडरपास और दारोगा राय पथ से नेहरु पथ को जोड़ने वाले अंडरपास का जायजा लिया।

Advertisement

Inauguration By CM: बेहतर ढंग से काम करने का निर्देश

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काम बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखते हुए काम में तेजी लाएं।

Inauguration By CM: वाहनों का परिचालन होगा सुगम

उन्होंने कहा काम समय से होगा तो लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब लोहिया पथ चक्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा तो वाहनों का परिचालन और अधिक सुगम होगा। बोरिंग कैनाल रोड की तरफ भी लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

Inauguration By CM: कई बार कार्य प्रगति का किया निरीक्षण- नीतीश

उन्होंने कहा कि लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति को हम बराबर आकर देखते रहे हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: जनगणना के मुद्दे पर तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *