Advertisement

लखीसराय में सनकी आशिक ने ‘खेला’ खूनी खेल, दो की मौत

Horrifying incident in lakhisaray

घटना के बाद मौजूद पुलिस बल व अन्य लोग।

Share
Advertisement

Horrifying incident in lakhisaray: लखीसराय में एक सनकी आशिक ने छठ के दिन खूनी खेल खेला। उसने छठ पूजा से लौट रहे एक परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया गया कि घटना में कुल छह लोगों को गोली लगी है। इसमें से दो ने दम तोड़ दिया वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल है। बाकी अन्य लोगों का भी इलाज चल रहा है। इस घटना को भाजपा ने राजनीतिक रंग देने की कोशिश की।

Advertisement

Horrifying incident in lakhisaray: आला अधिकारी पहुंचे मौके पर

वारदात शहर के कबैया थाने में पंजाबी मोहल्ला की है। बताया गया कि छठ घाट से लौट रहे लोगों पर एक सनकी आशिक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान उसने एक परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे।

Horrifying incident in lakhisaray: लड़की से करता था एक तरफा प्यार

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि इस वारदात का शिकार शशिभूषण झा का परिवार हुआ है। शशिभूषण झा के घर के सामने आशीष चौधरी का घर है। आशीष शशिभूषण झा की बेटी दुर्गा झा से एक तरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। मामले में कई बार कहासुनी हो चुकी थी। एक रोज इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई।

Horrifying incident in lakhisaray: चार अन्य जख्मी, एक की हालत गंभीर

सोमवार को जब शशिभूषण झा अपने परिवार के साथ छठ पूजा कर लौट रहे थे तभी आशीष ने उनके परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में शशि के बेटे चंदन झा और राजेंद्र झा ने गोली लगने से दम तोड़ दिया। वहीं दुर्गा झा की हालत गंभीर है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। वहीं घटना में शशिभूषण झा की बहु लवली देवी, पत्नी राजनंदन झा एवं कुंदन झा की पत्नी प्रीति झा भी गोली गलने से घायल हुई हैं।

Horrifying incident in lakhisaray: वारदात से सहमे लोग

फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। आरोपी द्वारा इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया इस बात का अभी खुलासा नहीं हो सका है। बताया गया कि वारदात के बाद लोग डर के मारे अपने घरों में छिपे रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शवों को सड़क पर रख लगाया जाम

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों शवों को जबरन कब्जे में ले लिया। इसके बाद इन शवों को रखकर मुख्य सड़क जाम कर दी। बताया गया कि मामला सुलझाने पर भाजपाई और पुलिस बल के बीच झड़प हो गई। भाजपाइयों का कहना था कि सुबह से लेकर अबतक पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों के हवाले नहीं किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष बोले, सूबे की शासन व्यवस्था शर्मसार

मामले में नेता प्रतिपक्ष सह विधायक विजय कुमार सिन्हा ने भी पुलिस को घेरा। उन्होंने कहा, अल्पसंख्यक परिवार को अपराधी प्रवृति के लोग धमकी दे रहे हैं। जबरन शादी का दवाब बनाया जा रहा है। इस घटना से सूबे की शासन व्यवस्था शर्मसार है।

ये भी पढ़ें: बिहारः दरभंगा के तारालाही में युवक पर फायरिंग से दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *