Advertisement

पंजाबः आम आदमी क्लीनिक्स को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, गदगद सीएम मान

International Honor to Aam Aadmi Clinics

प्रमाण पत्र के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान।

Share
Advertisement

Honor to Aam Aadmi Clinics: पंजाब में सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी क्लीनिक्स को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान इस बात का गवाह है। प्रदेश के आम आदमी क्लीनिक को विश्व स्वास्थ्य समिट में पहला स्थान मिला है।

Advertisement

Honor to Aam Aadmi Clinics:  स्वास्थ्य विभाग को दी बधाई

पंजाब सरकार इस सम्मान को पाकर खुश है। उसका कहना है कि यह जनता का विश्वास और सहयोग ही है कि आज पंजाब सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को दुनिया में पहचान मिली है। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Honor to Aam Aadmi Clinics:  85 देशों के प्रतिनिधियों ने सराहा

पंजाब में शानदार स्वास्थ्य मॉडल डवलप करने वाले प्रदेश सीएम भगवंत मान को विश्व स्वास्थ्य समिट में पहला स्थान मिला है। पंजाब के आम आदमी क्लीनिक्स को यह सम्मान केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में मिला। इस समिट में पहला स्थान पाने वाले आम आदमी क्लीनिक्स की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। इस दौरान 85 देशों के प्रतिनिधियों ने भी पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की।

Honor to Aam Aadmi Clinics:  सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस अवसर को गर्व का क्षण बताते हुए लिखा, हमारे आम आदमी क्लीनिकों को केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में पहला स्थान मिला है…साथ ही 85 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की है…इस उपलब्धि के लिए पंजाब का स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है.. आज हमें और ताकत मिली है, हम पंजाब को स्वस्थ बनाने के लिए और मज़बूती से काम करेंगे…

ये भी पढ़ें: Hoshiarpur News CM केजरीवाल ने किया बड़ा एलान, जल्द ही पंजाब में खोले जाएंगे 5 मेडिकल कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें