Advertisement

हरियाणा कांग्रेस में बढ़ रही खींचतानी, मीटिंग में कार्यकर्ताओं के बीच चले लात घुसे 

हरियाणा कांग्रेस में बढ़ रही खींचतानी, मीटिंग में कार्यकर्ताओं के बीच चले लात घुसे 

हरियाणा कांग्रेस में बढ़ रही खींचतानी, मीटिंग में कार्यकर्ताओं के बीच चले लात घुसे 

Share
Advertisement

हरियाणा कांग्रेस में चल रही विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस अब बीजेपी के निशाने पर आ गई है क्योंकि हुड्डा और टीम SRK के बीच खींचतानी चल रही है। ये खबरें दिल्ली के आलाकमान को भी भेजी गई हैं। इसके बावजूद हालात अभी भी बेहतर नहीं लग रहे हैं।

Advertisement

हरियाणा बीजेपी ने पोस्ट किया एक वीडियो

हुड्डा और टीम SRK के बीच चल रहे विवाद को लेकर बीजेपी हरियाणा के ट्विटर खाते से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें कहा गया है कि धक्कामुक्की अब पुरानी बात हो गई है और कांग्रेस की बैठक में घूसों और लातों का प्रदर्शन होता है। हरियाणा बीजेपी ने जारी किए गए वीडियो में कहा गया है कि जींद, कुरूक्षेत्र, पानीपत, हिसार, दादरी, गुरुग्राम और हुड्डा कैंप में रणदीप सिंह सुरजेवाला और हुड्डा कैंप के लोगों ने एक-दूसरे को बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। ये वही लोग थे जो अपने शहजादे की भारत यात्रा में शामिल थे। वीडियो में आगे कहा गया कि क्या कांग्रेस भारत को बताएगी कि जब वे अपने घर को जलने से बचा नहीं पा रहे है तो देश को कहां से संभालेंगे? वहीं 27 विरोधी पार्टियों के गठबंधन में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, वीडियो को शेयर करते हुए उसके ऊपर लिखा गया है कि हरियाणा में कांग्रेस के सभी गुट एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं।

कांग्रेसियों में हुई हाथापाई

आपको बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी इन दिनों चरम पर है। बीते सोमवार को हिंसार, जींद और कुरुक्षेत्र में पर्यवेक्षकों के सामने ही हंगामा हुआ। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फिर मंगलवार को जगाधरी, करनाल और यमुनानगर में संघर्ष किया। करनाल में कांग्रेसियों में भी झगड़े हुए। जबकि जगाधरी में हाथापाई और गाली-गलौज होती दिखी। साथ ही, ऑब्जर्वर गो बैक और फर्जी समर्थकों वापस जाओ के नारे भी सुनाई दिए। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी इन दिनों चरम पर है। बीते सोमवार को हिंसार, जींद और कुरुक्षेत्र में पर्यवेक्षकों के सामने ही हंगामा हुआ। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फिर मंगलवार को जगाधरी, करनाल और यमुनानगर में संघर्ष किया। करनाल में कांग्रेसियों में भी झगड़े हुए। जबकि जगाधरी में हाथापाई और गाली-गलौज होती दिखी। साथ ही, ऑब्जर्वर गो बैक और फर्जी समर्थकों वापस जाओ के नारे भी सुनाई दिए।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस बनाएगी नई रणनीति, दीपेंद्र सिंह हुड्डा के ट्वीट दे रहे संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें