Advertisement

America में Indian Student की बेरहमी से हत्या, हथौड़े से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Indian Student vivek saini killed in america news in hindi
Share
Advertisement

Indian Student killed in USA: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। भारतीय छात्र का नाम विवेक सैनी था और उसकी उम्र 25 साल थी। । अमेरिकी मीडिया फॉक्स न्यूज के अनुसार विवेक ने बेघर इंसान को शरण दी थी। हत्यारे ने विवके पर हथौड़े से करीब 50 वार किए और बेरहमी से मार डाला।

Advertisement

Indian Student killed in USA: हरियाणा का रहने वाला था विवेक

विवेक सैनी भारत में हरियाणा के  पंचकुला का रहने वाला था। विवेक सैनी  ने लिथोनिया से MBA किया था साथ में वो एक स्टोर पर पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था। विवेक ने दो साल पहले ही B.Tech पूरा किया था और फिर वो आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चला गया था, जहां उसने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

Indian Student killed in USA: आरोपी को दी थी शरण

बता दें कि हत्यारा नशे का आदी था। विवेक जिस स्टोर पर काम कर रहा था उसी स्टोर पर आरोपी पिछले कुछ दिनों से शरण लिए हुए था। आरोपी का नाम जुलियन फॉकनर बताया जा रहा है। विवेक ने आरोपी पर तरस खाकर उसे स्टोर पर रहने दिया था और बीच-बीच में उसे खाने के लिए भी कुछ न कुछ फ्री में देता रहता था।

विवेक के फ्री में सामान न देने पर किया वार

जब काफी दिन बीत गए तो विवेक ने उसे फ्री में सामान देने से इंकार कर दिया था। विवेक ने आरोपी को स्टोर से चले जाने के लिए कहा और धमकी दी की अगर वो नहीं जाता है तो उसे मजबूरन पुलिस को बुलाना पड़ेगा। इसी बात पर आरोपी ने गुस्से में मौका पाते ही विवेक पर हमला कर दिया। आरपी ने विवेक पर हथौड़े से 50 बार वार किया और विवेकी की वहीं मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फॉकनर विवेक की डेड बॉडी के ऊपर ही खड़ा था।

भारत लाया जा रहा पार्थिव शरीर

विवेक के साथ हुई दर्दनाक वारदात के बाद भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर किया है। दूतावास ने जानकारी दी है कि अमेरिकी अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। विवेक सैनी के पार्थिव शरीर को भारत वापस भेजने में दूतावास सहायता मुहैया करा रहा है।

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ भारतीय स्पिनर्स पर जमकर बरसें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *