Advertisement

Haryana: पूर्व CM हुड्डा के बयान पर सियासत, राम बिलास शर्मा बोले-पहले अपनी खैर मनाएं

Haryana: पूर्व CM हुड्डा के बयान पर सियासत, राम बिलास शर्मा बोले-पहले अपनी खैर मनाएं

Haryana: पूर्व CM हुड्डा के बयान पर सियासत, राम बिलास शर्मा बोले-पहले अपनी खैर मनाएं

Share
Advertisement

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा ब्राह्मण समुदाय को डिप्टी CM बनाए जाने की घोषणा के बाद राजनीति शुरू हो गई है। BJP नेता और पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि उनकी नजर बड़ी कुर्सी पर टिकी थी। कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि मैने खुद साहब का कांटा निकाला था, लेकिन अब वह कर्नाटक आ गए हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा जलाया गया, बीरेंद्र सिंह को कांग्रेस से निकाल दिया गया और हमने मोर्चा संभाला था।

Advertisement

रोहतक में बोले पूर्व मुख्यमंत्री

पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रविवार को रोहतक जिले की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया। इस ब्राह्मण सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने घोषणा की कि यदि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आती है तो उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण समुदाय का प्रतिनिधि होगा।

उदयभान के बयान पर कड़ी आपत्ति

राम बिलास शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की टिप्पणी पर गुस्सा जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को टिप्पणी वापस लेनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उदयभान ने बेहद अशोभनीय बयान दिया है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय राजनेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी को भी उनके बारे में मजाकिया या अजीब टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

शर्मा ने हाल ही में विज से मुलाकात की

पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा ने हाल ही में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। राम बिलास शर्मा और अनिल विज बहुत पुराने दोस्त हैं। 2014 में पहली बार हरियाणा में बीजेपी सरकार अकेले सत्ता में आई और मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी सरकार में दोनों कैबिनेट मंत्री साथ रहे। 2019 में मनोहर पार्ट 2 BJP की सरकार बनी, लेकिन चुनाव में हार के कारण राम बिलास इसमें शामिल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ेंः Himachal: इंग्लैंड टीम ने धर्मशाला में की ट्रेनिंग, बांग्लादेश के साथ कल होगा मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *