Advertisement

नूंह हिंसा पर CM मनोहर लाल का बयान, कहा – ‘सामाजिक यात्रा को भंग करने के लिए आक्रमण किया’

Share
Advertisement

हरियाणा के नूंह में सोमवार दोपहर सांप्रदायिक हिंसा हुई। यहां विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की तरफ से सावन महीने में नूंह इलाके में ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी। यह यात्रा नूंह से शुरू होती है, जिसका समापन फिरोजपुर झिरका के गांव सिगार में होता है। इस धार्मिक यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुई। ब्रजमंडल यात्रा नूंह से शुरू ही हुई थी कि बवाल हो गया।

Advertisement

सीएम मनोहर लाल ने कहा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से नूंह में सामाजिक यात्रा को भंग करने के लिए आक्रमण किया गया और पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है… केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए सुरक्षा बल फिलहाल वहाँ तैनात हैं और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है…मामले में कई FIR दर्ज की गई हैं, कुल 70 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है, किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी हालात सामान्य रहें, यह हम सुनिश्चित करेंगे।

आपको बता दें कि ब्रजमंडल यात्रा के दौरान गोलीबारी की गई। जमकर लाठी डंडे चले। नूंह हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो पुलिसकर्मी नीरज और गुरसेवक भी शामिल हैं। 50 से 60 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 80 से अधिक गाड़ियां फूंक दी गई।

सीएम केजरीवाल का ट्वीट

नूंह हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा के नूंह (मेवात) में सांप्रदायिक हिंसा बेहद परेशान करने वाली है। पूर्वोत्तर में मणिपुर के बाद अब हरियाणा में इस तरह की वारदात अच्छे संकेत नहीं हैं। हरियाणा की समस्त जनता से मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि ऐसे नाज़ुक समय में हम शांति और आपसी भाईचार कायम रखें। अमन विरोधी ताकतों और हिंसा की सियासत को हम सभी को मिल-जुलकर हराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *