Advertisement

नैतिकता के आधार पर CM पद से देना चाहिए इस्तीफा, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Anil Vij

Anil Vij

Share
Advertisement

Anil Vij: हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज लगातार विपक्ष को निशाना बना रहे हैं। इस बार उन्होंने सीएम पद से इस्तीफे की बात को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया है। 

Advertisement

Anil Vij: हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जो कहा करके दिखाया। आगे भी जो पीएम मोदी कह रहे हैं वो करके दिखाएंगे। जब हमारा संविधान बना था तब किसी ने ये बात सोचा ही नहीं कि कोई चुना हुआ मुख्यमंत्री जेल में भी जाएगा। लेकिन नैतिकता ये कहती है कि उन्हें (अरविंद केजरीवाल) त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने अपने बाकी मंत्रियों का त्यागपत्र लिया। क्या अरविंद केजरीवाल और उसी पार्टी के अन्य मंत्रियों के लिए अलग-अलग नियम हैं?

हरियाणा कांग्रेस का अनिल विज पर पलटवार

Anil Vij: वहीं कांग्रेस भी पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की ‌‌‌BJP से नाराजगी को भुनाने में जुटी है। हरियाणा कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि विज साहब, 6 बार के विधायक और पूर्व गृहमंत्री के नाते आपकी हैसियत बहुत बड़ी है, लेकिन अगर आपकी पार्टी कुछ ना समझे तो क्या कहें।

हरियाणा की जनता कह रही है कि भाजपा में इतने कद्दावर नेता की ये दुर्गति है तो आम कार्यकर्ता की क्या पूछ होगी ?

ये भी पढ़ें: इंडी गठबंधन वाले अपने बेटों को CM और PM बनाना चाहते हैं, आपका नहीं सोचते – गृह मंत्री अमित शाह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें