Advertisement

Jamshedpur: 22 दिसंबर को थिरकेंगे कदम, गूंजेंगे गीत, कोरियोग्राफर सलमान बनेंगे जज

Grand Finale

Grand Finale

Share
Advertisement

Grand Finale: शहर की सांस्कृतिक संस्था नवीन कला केंद्र आगामी 22 दिसंबर को ग्रेंड फिनाले शो का आयोजन कर रहा है। यह शो सिदगोडा के बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस शो मे भाग लेने बालीवुड के सलमान यूसुफ खान भाग लेंगे।

Advertisement

Grand Finale: दो लाख होगी ईनामी राशि

इस बात की जानकारी संवाददाता सम्मेलन नवीन कला केंद्र की निदेशक मोनिका घोष ने दी। उन्होंने बताया कि नवीन कला केंद्र नृत्य-संगीत और ड्राइग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसकी ईनामी राशि दो लाख रुपये है।

कई शहरों के बच्चों ने किया प्रतिभाग

इस पिछले पांच महीने से चली आ रही इस प्रतियोगिता मे करीब 670 बच्चों ने भाग लिया। इसमे झारखंड के जमशेदपुर, बोकारो, रांची, घनबाद, के अलावा कोलकात्ता और राउलकेला के बच्चों ने भी भाग लिया।

530 प्रतिभागी दिखाएंगे डांस का हुनर

इसमें डांस में करीब 530 बच्चों ने भाग लिया। जबकि गाने में 75 और ड्राइग में 135 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान जीते हुए बच्चे के लिए मुख्य प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 22 दिसंबर को शाम के 6 बजे सिदगोडा स्थित टाउनहॉल में होगा।

किया जाएगा पुरस्कृत

इसमें सभी बच्चे ग्रेंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान जज की भूमिका में मुबई के मशहूर कारियोग्राफर सलमान यूसुफ खान भी मौजूद रहेंगे।

रिपोर्टः वरुण कुमार, संवाददाता, जमशेदपुर, झारखंड

ये भी पढ़ें: Bihar: फर्जी नियुक्ति पत्र निकालने के मामले में साइबर कैफे सील

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें