Advertisement

Weather Forecast Today: झमाझम बारिश ने दिल्ली का वातावरण किया साफ, प्रदूषण के स्तर में गिरावट

Share
Advertisement

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में  कल रात(09 नवंबर) को हुए छमाछम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है। बारिश के बाद मौसम के साफ होने के साथ ही ठंड का आगाज भी हो गया है। इसके साथ ही संभावना है कि अब तापमान में गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार(10 नवंबर) को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 437 रहा, जो गंभीर श्रेणी का संकेत है। आपको बता दें कि बारिश के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण में कमी आ सकती है और वातावरण पहले से साफ हो सकता है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिलों का क्या है हाल

उत्तर प्रदेश की बात करें तो सुबह-शाम ठंड और कोहरा छाया रह रहा है। वहीं पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बरेली और कानपुर में मिला त दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच, फैज़ाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में यूपी में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी बदलाव नजर आएंगे और ठंडी हवा का प्रभाव थोड़ा बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार(12 नवंबर) को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो के आसार हैं। इस बीच दोपहर में लखनऊ और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।

बिहार की राजधानी में हो रही कड़ाके की ठंड

बात करें बिहार की तो राजधानी पटना में सुबह कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। आपको बता दें कि बिहार में तापमान का स्तर गिरने लगा है। रात और सुबह में तापमान गिर जाता है और दिन में सूरज चमकने लगता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। बिहार मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों तक बिहार में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकांश इलाकों में कोहरा और धुंध रहेगी। अगले 48 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: कतर में नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों की मौत की सजा के मामले में भारत ने उठाया ये बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *