Advertisement
Delhi NCR

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात!  टक्कर मार बाइक सवार को 3 KM  तक दौड़ाया

Share
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली से हिट एंड रन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली के पॉश इलाके केजी मार्ग-टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर से एक लड़का कार से दूर जा गिरा तो वहीं दूसरा लड़का कार की छत पर आ गिरा। कार सवारों ने कार नहीं रोकी बल्कि कार को दौड़ाते रहे।

Advertisement

ये पूरी वारदात देखने वाले चश्मदीद गवाह मोहम्मद बिलाल ने अपनी स्कूटी से कार का पिछा किया और वीडियो भी बनाया। मोहम्मद बिलाल हॉर्न बजाता रहा लेकिन कार सवारों ने कार नहीं रोकी। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार की छत पर एक लड़का है।

करीब 3 किलोमीटर तक कार दौड़ाने के बाद कार सवारों ने लड़के को नीचे फेक दिया और भाग गए। बता दें घटना में लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। लड़के का नाम दीपांशु बताया जा रहा है उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। उसका बुआ का लड़का मुकुल गंभीर रूप से घायल है। दिल्ली पुलिस ने वारदात का केस दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्सीडेंट 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुआ। दीपांशु  ज्वैलरी की शॉप चलाता था।  

ये भी पढ़:शरद पवार को लेकर NCP में हलचल जारी, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने इस्तीफा दिया

Recent Posts

Advertisement

Rajasthan: सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 6 की मौत

Rajasthan: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार 5 मई को भीषण…

May 5, 2024

Jammu Kashmir Terrorist Attack: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, 1 सुरक्षाकर्मी शहीद, 4 घायल

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू के सुरनकोट में शनिवार (4 अप्रैल) को वायुसेना के गाड़ी…

May 5, 2024

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

This website uses cookies.