IP कॉलेज फेस्ट में हंगामे के बाद DCW ने पुलिस और कॉलेज को भेजा नोटिस

आईपी कॉलेज में आयोजित फेस्ट के दौरान छात्राओं के छेड़छाड़ की खबरें सामने आई। इसके एक दिन बाद, यानी बुधवार को दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और आईपी कॉलेज के प्रिंसिपल को नोटिस भेजा है। DCW ने जारी एक बयान में कहा कि कुछ लड़के जबरदस्ती कॉलेज के फेस्ट में घुसे और वहां छात्राओं को परेशान किया।
बयान में ये कहा गया है कि “DCW ने दिल्ली पुलिस और कॉलेज के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। DCW ने दिल्ली पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी के साथ, FIR की एक कॉपी उपलब्ध कराने को कहा है।”
आपको बता दें कि याचिका में दिल्ली पुलिस और प्रशासन द्वारा किए कॉलेज फेस्ट के लिए सुरक्षा इंतजामों का ब्योरा भी मांगा गया है। 3 अप्रैल तक कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को देनी है।
इस घटना पर DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब छात्राओं को परेशान किया गया हो। “मैंने दिल्ली पुलिस और कॉलेज के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय को मिलकर ये सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।” मालीवाल ने कहा।
दरअसल, आपको बता दें कि उत्तरी दिल्ली के आईपी कॉलेज में केवल छात्राओं को लिए फेस्ट का आयोजन हुआ था। इस दौरान कुछ लड़कों ने हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने लड़कियों के बयान दर्ज किया और इस मामले में सात आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपों के आधार पर IPC की धारा 188, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया था।