दिल्ली-NCR में गरज के साथ बारिश हो रही है। राहत की बूंदों से यहां का मौसम सुहावना हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में 7-8 डिग्री तक की गिरावट आ गई। दो दिन पहले दिल्ली एनसीआर और आसपास के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। इसके बाद से मौसम में अचानक से बदलाव आ गया। एक हफ्ते पहले यहां झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही थी। इस दौरान तापमान 42-43 के पार हुआ करता था। इसके के बाद पारा 45-46 डिग्री को भी छू लिया था। मगर 23 मई से मौसम में बदलाव आ गया। गुरुवार को हल्की बारिश और आंधी तूफान की वजह से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। साथ ही यह भी कहा था कि कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
दिल्ली में आज 37 डिग्री रहेगा पारा
आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में आज यानी शनिवार को मैक्सिमम टेंपरेचर 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई तक मौसम कुछ इसी तरह रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी होंगी। आंधी तूफान की भी संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऐसा हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना ही रहेगा. लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
इन राज्यों में भी बारिश के आसार
IMD ने बताया है कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी अगले 24-48 घंटों में बारिश हो सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों बारिश का सिलसिला जारी है। यहां रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में तो बर्फबारी भी हो रही है। बारिश और बर्फबारी की वजह से यहां हेमकुंड साहिब की यात्रा कर दी गई।
Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…
Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…
Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…
Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…
PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…
This website uses cookies.