Advertisement
Rajasthan

Rajasthan: मानसरोवर के वीटी ग्राउंड में आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन आज

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी की ओर से आज यानि शनिवार को शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश में क़रीब साढ़े छह हज़ार ज़िम्मेदार कार्यकर्ताओं की मज़बूत टीम तैयार कर ली है। पार्टी ने प्रदेश में तीन चरणों में 6323 पदाधिकारियों का संगठनात्मक ढाँचा खड़ा किया है। इस आयोजन के जरिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पूरे तन मन और धन से जुटने का आह्वान किया जायेगा।

Advertisement

पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह कांग्रेस- बीजेपी की मिलीभगत की सरकारें रही उससे जनता निजात पाना चाह रही है। इसलिए तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। और आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेगा और बीजेपी-कांग्रेस के इतने सालों के कारनामों को उजागर करेगा। पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ताकत बढ़ने से प्रदेश के मुखिया और मुख्य विपक्षी दल के नेताओं की चिंता बढ़ गई है। इसलिए दोनों दलों में भयंकर निराशा का माहौल है।

पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी मुख्य विपक्षी दल है लेकिन कभी बीजेपी नेताओं ने मुख्य विपक्षी दल होने की भूमिका पूरी जिम्मेदारी से नहीं निभाई। बल्कि भ्रष्टाचार के मामले में एक दूसरे की मदद करने में लग जाते हैं। जबसे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने सक्रियता दिखाते हुए बीजेपी औऱ कांग्रेस के चेहरे से एक-दूसरे का विरोधी होने का मुखोटा उतारा है, तब से जनता की आम आदमी पार्टी से उम्मीदें बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी आम आदमी पार्टी

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.